बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. सारांश मित्तर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने आज कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने अधिकारियों को एक-दूसरे से सतत् सम्पर्क बनाये रखने तथा समन्वय से कार्य करने कहा। आम नागरिकों को किसी भी स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं पर्व आदि अवसर पर कानून व्यवस्था कायम रहे, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने असमाजिक तत्वों पर नजर रखने, संयमित आचरण करने, सूचना तंत्र प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा माॅल एवं संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि आम नागरिकों का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास बना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित सभी अन्य विभागीय दण्डाधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
