बिलासपुर। वेलकम डिस्टलरी प्रबंधन की मनमानी से एक किसान पूरे परिवार के साथ मरने पर उतारू है। परिवार के मुखिया ने एसपी और पर्यावरण विभाग को ज्ञापन देते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर पत्नी, बेटे-बहु, नाती-पोतों के साथ अनशन करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा 12 नवम्बर को 2 वो आत्मदाह करेंगे।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक और पर्यावरण विभाग को सौंपे ज्ञापन में किसान ने बताया है कि लारीपारा- छेरकाबांध में उनकी कृषिभूमि है। यह कृषिभूमि वेलकम डिस्टलरी से लगा हुआ है। डिस्टलरी की चिमनी से निकलने वाला राखड़ गांव के अन्य खेतों के अलावा उनकी खेत मे भी गिरता है। इसी खेत से उनके पुरे परिवार भरण-पोषण होता है। लेकिन चिमनी से निकलने वाली राखड़ ने पूरे फसल को बर्बाद कर दिया है। फसल तो नुकसान होता ही है बचे हुए फसल को काटना मुश्किल हो रहा है। फसल काटते वक्त राखड़ नाक में घुसता है। इस संबंध में डिस्टलरी प्रबंधन को कई बार आवेदन-निवेदन कर चुके है। पिछले दिनों प्रबंधक एमएल श्रीवास्तव को खेत मे लेजाकर मौका मुआयना कराया था। तब उन्होंने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कुछ नही हुआ। फसल नुकसानी की शिकायत कई बार पर्यावरण विभाग को कर चुके है। लेकिन विभाग भी कोई करवाई नहीं करता। अपने शिकायत में किसान ने कहा है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह और उसका पूरा परिवार बहु-बेटों और नाती-पोतों के 12 अक्टूबर को अनशन पर बैठेंगे इसके बाद दोपहर 2 बजे आत्मदाह करेंगे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
