बिलासपुर। जिला पंचायत सदस्य मीनू सुमन्त यादव ने एक बार फिर से रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि लगातार प्रयास के बाद भी रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी सूरत में उग्र आंदोलन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा है।
मीनू सुमन्त यादव ने लिखित में जिला प्रशासन को बताया कि निरतु और तुरकाडीह क्षेत्र का महत्वपूर्ण और जागरूक गांव है। दोनो ही गांव के अवैध रेत घाट से दादागिरी के साथ रोजाना 200 से 300 हाईवा रेत अवैध घाट से निकाला जा रहा है। इससे अरपा का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है। मामले में कई बार मौखिक शिकायत जनप्रतिनिधि होने के नाते की, ग्रामीणों ने भी कई बार विरोध किया। बावजूद इसके ठोस कार्रवाई नहीं होने से रेत माफियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
मीनू यादव ने बताया कि लगातार अवैध उत्खनन से अरपा में जगह जगह चालिस से पचास फिट मौत का कुंआ तैयार हो गया है। इसके चलते क्षेत्र की जनता में आक्रोश दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। यदि लिखित शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया गया और निरतु, तुरकाडीह में अवैध रेत उत्खनन को लगाम नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मीनू ने बताया कि हम सभी लोग जानते हैं कि करोड़ों रूपयों से तैयार तुरकाडीह पुल में आयी खामियों की मुख्य वजह रेत का अवैध उत्खनन ही है। बावजूद इसके रेत माफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
