बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने विद्यानगर स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में हुक्का, हुक्का पाइप, 7500 नग फिल्टर, क्वाईल जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। पुलिस ने इस मामले में दुकान संचालक को कोटपा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

थाना तारबाहर को सूचना मिली कि सीएमडी चौक विघानगर रोड में स्थित स्टाईल बेल्ट का संचालक हुक्का तथा हुक्का सामग्री काफी मात्रा में रखा है तथा हुक्का भी उपलब्ध करा रहा है। सूचना से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्रीमति मंजू लता बाज को अवगत कराया गया। इसके बाद अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने बाद तत्काल थाना तारबाहर से थाना प्रभारी जे0पी0 गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत कर एक व्यक्ति को हुक्का पीने तथा हुक्का सामग्री लेने के लिये रूपय देकर स्टाईल बेल्ट दुकान में भेजा गया। दुकान संचालक ने उक्त व्यक्ति को हुक्का तथा हुक्का सामग्री कीमती 1000 रू प्रदाय करते पकडा। दुकान संचालक इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका। दुकान संचालक के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान में रखे 16 नग हुक्का से पाट, 850 नग अलग-अलग फ्लेवर के पैकेट, 12 नग अलग-अलग फ्लेवर के बडे डिब्बे, 7500 नग फील्टर, 200 नग हुक्का पाईप, 60 नग क्वाईल तथा अन्य सामग्री जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 2 लाख 50 हजार रू को जप्त किया गया है। आरोपी को कोटपा एक्ट के तहत गिरफतार किया गया है।
गौरतलब है कि वरिष्ट अधिकारियों द्वारा हुक्का बार तथा अवैध बिक्री के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है जिसके परिपालन में थाना तारबाहर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित होटल, बार तथा संभावित स्थानो पर लगातार रेड कर कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के विरूध्द तारबाहर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
आरोपी के विरूध्द कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
नाम आरोपी
- प्रदीप कुमार वाधवानी पिता स्व. किशन लाल वाधवानी उम्र 37 वर्ष निवासी करबला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
