बिलासपुर। मुख्यमंत्री की नाराजगी का असर अब दिखने लगा है। शुक्रवार को शाम ढलने के बाद SSP, ASP, CSP थानेदार के साथ पैदल पेट्रिलिंग में निकले। इस दौरान थानेदार अधिकारियों को क्षेत्र की समस्या बताते रहे और अधिकारी उन्हें समस्या को कैसे हैंडल करना है ये भी बताते रहे।


DGP डीएम अवस्थी की बलि लेने के बाद पुलिस महकमा अचानक नींद से जग गई है। शुक्रवार को शाम होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, ASP उमेश कश्यप, सीएसपी स्नेहिल साहू के साथ सरकण्डा टीआई परिवेश तिवारी ने सरकण्डा क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग किया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश देकर सरकंडा पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसएसपी दीपक झा ने टीआई परिवेश तिवारी के साथ पैदल पेट्रोलिंग कर काफी कुछ जाना और समझा। इस अवसर पर आमजनता पुलिस के पैदल पेट्रोलिंग को देखती रही। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक लिया था। बैठक में उन्होंने ढीली पुलिसिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद कुछ जिलों में हुक्का बार संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई, कुछ जिलों में सालों से जमे पुलिस अधिकादियों का स्थानांतरण सूची भी जारी किया गया। लेकिन इसके बाद भी मुख्यमंत्री संतुष्ट नही हुए। बैठक के दो दिन बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री डीएम अवस्थी को DG के पद से हटा दिया और उन्हें अकादमी भेज दिया। उनके स्थान पर अशोक जुनेजा को ये जिम्मेदारी दे दी। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पुलिस महकमा में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो और भी कई बड़े पुलिस अधिकारियों फील्ड से हटाकर लूप लाईन में भेजा जा सकता है या कुछ अधिकारियों के खिलाफ करवाई भी हो सकती है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
