
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी ग्रामीण और कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी एवं पथरिया के 132/33 के.व्ही. सब-स्टेशन में 40 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से लोरमी के 150 तथा पथरिया के 140 गांवो को आपात स्थिति में भी निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस क्षेत्र में उद्योग एवं कृषि पंप कनेक्शन है, जिनके लिए अधिक लोड की आवश्यकता होती है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर पर लोड भी पड़ता है।
लोरमी एवं पथरिया के इस ट्रांसफार्मर को छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अशोक कुमार और वितरण कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री भीम सिंह कंवर एवं ई.एच.टी (सी. एन्ड एल. एम.) ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदशक श्री पी.के.गुप्ता की उपस्थिति में क्रियाशील किया गया। इन 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्रों मेें फीडर के माध्यम से बिजली की सप्लाई होती है। इनमें लोरमी एवं पथरिया के ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या मेें कृषि पम्प कनेक्शन है। किन्तु इन दोनों 132/33 सब-स्टेशनों में पहले 40-40 एम.व्ही.ए. के ट्रांसफार्मर स्थापित थे। राज्य शासन एवं पाॅवर कंपनी ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोरमी में 3 करोड़ 88 लाख व पथरिया में 3 करोड़ 88 लाख रूपये लागत के 40-40 एम.व्ही.ए. के 2 नग अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
