रायपुर। अपहरण के बाद रायपुर के कारोबारी के उत्तर प्रदेश के अहरौरा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें रायपुर लाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस रवाना हो गई है। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर को स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए थे लेकिन लोकेशन के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश में पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने में सूचना दी कि उनके पति घर वापस नहीं आए हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने डीएम टावर और आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। CCTV में पता चला कि उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे तीन युवक प्रतीक को जबरन काले रंग की UP नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए है। पुलिस ने CCTV और तकनीकी सर्विलांस की मदद से काले रंग की स्कॉर्पियो को ट्रेस किया। गाड़ी के मिर्जापुर की तरफ जाने पर UP पुलिस को अलर्ट किया। अहरौरा पुलिस के साथ-साथ चोपन, रॉबर्ट्सगंज और रास्ते में आने वाले दूसरे थाना क्षेत्रों को भी गाड़ी की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। संभावित रास्तों पर नाकाबंदी और चेकिंग भी शुरू कर दी गई। जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस गाड़ी पर नजर रख रही थी। इसी दौरान अहरौरा इलाके में पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया। गाड़ी में सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को जबरन साथ ले जाया गया था। आरोपी उसे उत्तर प्रदेश की ओर लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस जिन 3 लोगों को गिरफ्तार किया है उनका नाम अभय सिंह (28), बृहस्पत सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) है। तीनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को रायपुर लाने के लिए रायपुर की पुलिस उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
