छजका का तखतपुर में सेंध लगाने की तैयारी, धर्मजीत का सघन दौरा शुरू, 23 गांव के जनप्रतिनिधियों ने किया आतिशी स्वागत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और छजका के विधायक धर्मजीत सिंह ने शुक्रवार को तखतपुर विधानसभा का सघन दौरा किया। घुटकू में जिला पंचायत सभापति मीनू सुमंत यादव के निवास पर पहुंचे जहां छजका विधायक धर्मजीत सिंह का आतिशी स्वागत किया गया। यहां पहुंचे साहू समाज, कौशिक समाज, यादव समाज, लोनिया, गोड़ समाज, सतनामी समाज के अलावा बड़ी संख्या में २३ पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद धर्मजीत सभापति मीनू सुमंत यादव घर पहुंचे। चाय नास्ता किया इस दौरान बम धमाकों के वजह से जैसे-जैसे आसपास गांव के लोगों को सूचना मिली वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह मीनू सुमंत यादव के पास पहुंचे। चाय के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्या विधायक धर्मजीत ङ्क्षसह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान को बताई। क्षेत्र फल के हिसाब से सबसे बड़ा पंचायत होने के बावजूद भी न यहां का आसपास के गावों का विकास हो रहा है। लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान है। चुनाव के दौरान किए गए वायदे अभी तक पूरे नहीं किए गए जिसके कारण लोगों में बेहद आक्रेाश है। बसपा के जनप्रतिनिध सुनील सूर्यवंशी ने कालेज की मांग पूरे नहीं होने पर दोनों नेताओं को जमकर खरीखोटी सुनाई। पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों की शिकायत और मंाग को दोनों ने गंभीरता से सुना और जल्द ही इसका निवारण करने का भरोसा दिलाया है। वरिष्ठ छजका विधायक धर्मजीत सिंह के एकाएक क्षेत्र के दौरे से राजनीतिक हलचल मच गई है। पिछले दिनों धर्मजीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से तखतपुर के पूर्व विधायक के घर में एकांत में बातचीत की थी। उसके बाद से धर्मजीत एकाएक सक्रिय हो गए हैं। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है क्योंकि धर्मजीत सिंह तखतपुर विधानसभा के लोगों के सुखदुख और कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं। अब धर्मजीत के तखतपुर विधानसभा में दौरे परिणाम क्या होगा ये तो नहीं पता लेकिन जिस तरह से तखतपुर विधानसभा के प्रति विधायक धर्मजीत सिंह अपनी सहानभूति दिखा रहे हैं इससे साफ है कि कहीं कोई राजनीतिक खिचड़ी जरूर पक रही है। इस दौरान महापौर रामशरण यादव, घूटकू सरपंच जिवेन्द्र सिंगरौल, देवीदीन भोई, दिलीप गोड़, दीपक रजक, गोविंद यादव, राजू साहू, लमेर सरंपच राजू खाण्डे, अनिल यादव, आशिश यादव, पन्ना लाल वर्मा, सुखीराम निर्मलकर, अभिलाष लोनिया आदि लोग शामिल थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *