बिलासपुर। आबकारी विभाग ने ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा में रंजीत घृतलहरे के मकान से 50 लीटर महुआ शराब और 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में 14 नवम्बर 2021 को गश्त के दौरान सूचना भारी मात्रा में अवैध शराब होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के द्वारा की गई कार्यवाही में ग्राम मगरउछला में रंजीत धृतलहरें के मकान से 50 लीटर महुआ शराब और 900 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। आरोपी रंजीत के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा धारा 34 (1)क, च और 34(2) तथा 59 (क) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी रंजीत घृतलहरे को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के साथ आरक्षक मूलचंद कौशिक, राजीव जायसवाल, शुभम रजक तथा चालक जितेंद्र शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
