बिलासपुर। बाल दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मस्तूरी थाना पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के हांथों नवनिर्मित संवेदना/ बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन कराया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से फ्रेंडशिप बैंड बांधवाया।

जिला बिलासपुर के थाना मस्तूरी में 14 नवम्बर को राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा की उपस्थिति में थाना प्रभारी मस्तूरी प्रकाश कांत तथा समस्त स्टाफ मस्तुरी व ग्राम पंचायत मस्तूरी के महिलाओं एवं बच्चों के साथ थाना मस्तुरी में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने थाना मस्तूरी में नवनिर्मित संवेदना कक्ष/ बालमित्र कक्ष का बच्चों से उद्घाटन कराया। बच्चों को थाना भ्रमण कराकर बच्चों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उनसे फ्रेंडशिप बेंड समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बंधवाया गया। इस दौरान बच्चों को थाना के कार्यालयीन कार्य से संबंधित विभिन्न जानकारी दिया गया तथा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें कॉपी पेन पेंसिल आदि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों को वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं की समस्या से अवगत होकर उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्या का निराकरण तत्काल करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया ।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
