कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स ने निकाली रैली महापौर ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर। पं.जवाहरलाल नेहरू जयंती 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्काउट – गाइड संघ द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट एस. के. प्रसाद के मार्गदर्शन में कोविड 19 सम्पूर्ण टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई।

मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव ने देवकीनंदन स्कूल से रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कोरोना 19 बचाव एवं टीकाकरण जागरूकता के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की। रैली देवकीनंदन स्कूल से मुख्य मार्ग होते हुए नेहरू चौक पहुंची जहां नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद एवं एम.आई. सी. मेम्बर अजय यादव, सीताराम जायसवाल, पूर्व पार्षद व स्काउट संघ के आजीवन सदस्य चन्द्र प्रदीप बाजपेई एवं प्राचार्य सचिन शर्मा उपस्थित रहे। रैली में श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती स्वाति हार्डिकर, गायत्री साहू, शत्रुहन सूर्यवंशी, विजय यादव, श्रीमती पटेल,रोवर महेन्द्र बाबू टंडन, भोला राम नायक, सूर्यकांत खूंटे,पी.धनराज राव, विकास, शिव,रेंजर निशा साहू सहित विभिन्न स्कूलों के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *