
बिलासपुर। जिले के विकासखण्ड तखतपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत त्रुटिपूर्ण पंजीयन के निराकरण हेतु 22 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक शिविर का आयोजन ग्राम स्तर पर किया जा रहा है। संबंधित कृषक जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है वे अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर शिविर स्थल में आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर त्रुटिपूर्ण पंजीयन का निराकरण करा सकते हैं। साथ ही वे कृषक जो पंजीयन नहीं कराये है वे भी शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराकर लाभान्वित हो सकते हैं।
उप संचालक कृषि ने बताया कि केन्द्र शासन द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों के बैंक खाते में सालाना 6000 रूपये तीन किस्तों में दो-दो हजार रू. दी जा रही है। जिसमें पहली किस्त-अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त-अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त-दिसंबर से मार्च तक दी जाती है। जो किसान इस योजना में अपना पंजीयन नहीं कराये है या पंजीयन में बैंक खाता नंबर, आई.एफ.एस.सी.कोड, आधार नंबर में त्रुटि के कारण किस्त प्राप्त नहीं हो रहा है, वे अपना आवेदन मय भूमि विवरण का राजस्व अभिलेख, बैंक खाता की कापी, आधार कार्ड की कापी तथा अपवर्जन की श्रेणी में नहीं होने का घोषणा पत्र सहित अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
