भिलाई। भिलाई से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। कांग्रेस पार्षद की हत्या कर दी गयी है। हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। भिलाई-3 के हथखोज से पार्षद सूरज बंछोर हर दिन शाम को घर के करीब तालाब के किनारे बैठने जाते थे, कल भी शाम में वो गये थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके उपर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर को उनका जन्मदिन था, जिसमें उन्होंने पार्टी भी दी थी।
हालांकि खबरें ये भी आ रही है कि सभी लोगों ने मिलकर तालाब के किनारे पार्टी की थी, जिसके बाद आपस में विवाद हो गया और फिर कुछ लोगों ने उन पर पेचकस से हमला बोल दिया। चेहरे पर राड से भी मारा गया है। गंभीर रूप से घायल सूरज को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है। इधर इलाके में कांग्रेस नेता की हत्या के बाद सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ साक्ष्य भी जुटाये हैं। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत के लेकर पूछताछ कर रही है घटना में स्थानीय लोगो के साथ बाहरी लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है, बहरहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है। भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में चुनाव होने हैं। सूरज बंछोर पिछले चुनाव में वार्ड-2 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे। इस बार भी वे चुनाव की तैयारी शुरू कर दिए थे। घटना की सूचना के बाद देर रात ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
