रायगढ़। इंडेन गैस एजेंसी से सिलेंडरों के गायब होने का बड़ा मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब है। एजेंसी के रिकॉर्ड में 1,878 उपभोक्ताओं को डिलीवरी बता रहा है जबकि उपभोक्ता सिंलेंडर नहीं मिलने की शिकायत कर रहे है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ में जिंदल परिसर के गेट नंबर-2 स्थित इंडेन गैस एजेंसी में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के स्टॉक और वितरण में भारी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कलेक्टर के आदेश के बाद खाद्य विभाग की जांच में रिकॉर्ड की तुलना में 816 सिलेंडर कम मिले। इनकी कीमत करीब 10 लाख 72 हजार 150 रुपए आंकी गई है। जांच के आधार पर खाद्य विभाग की शिकायत पर कोतरा रोड पुलिस ने एजेंसी से जुड़े 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया है। बता दे मार्च में कलेक्टर के निर्देश पर सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी कुमार राव और खाद्य निरीक्षक चूड़ामणी सिदार की टीम ने एजेंसी और गोदाम का भौतिक सत्यापन किया था। रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और मौके पर मौजूद सिलेंडरों का मिलान किया गया।
जांच में 14.2 किलो के 633 भरे घरेलू सिलेंडर कम मिले जबकि 19 किलो के 56 भरे और 127 खाली व्यावसायिक सिलेंडर भी स्टॉक में कम पाए गए। इस तरह कुल 816 सिलेंडरों की कमी सामने आई। जांच के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं की जानकारी भी सामने आई, जिन्होंने गैस रिफिल की बुकिंग कराई थी। उनका इनवॉइस भी जनरेट हुआ, लेकिन उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिली। मौके पर पहुंचे उपभोक्ताओं और फोन पर मिली शिकायतों की जांच में ऐसे 1,878 उपभोक्ता सामने आए। 1जांच में यह भी पाया गया कि कई मामलों में उपभोक्ता को सिलेंडर दिए बिना ही ऑनलाइन रिकॉर्ड में उसकी डिलीवरी दर्ज कर दी गई। यानी रिकॉर्ड में सिलेंडर वितरित दिखते रहे, जबकि उपभोक्ताओं को वास्तविक डिलीवरी नहीं मिली।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
