वाड्रफनगर। पत्नी, प्रेमिका और अपनी बेटी की हत्या करने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंडला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने बाद पाप धोने के लिए गंगा में डुबकी लगाई और कई धार्मिक स्थलों में जाकर भगवान के दर्शन किए। इसके बाद लौटकर मंडला में कपड़े की दुकान खोल लिया था। आरोपी अपने पिता की भी हत्या करने वाला था लेकिन सुबह हो जाने के कारण वह फरार हो गया।
बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर में 22 जुलाई को प्रेमिका की हत्या और इसके दूसरे दिन पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला छत्रपति पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि घटना से पहले उसने अपनी पिकअप और अन्य सामानों को बेच दिया। इसके बाद प्रेमिका की हत्या की, क्योंकि वह उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। वहीं उसका पैसा भी बहुत खर्च होता था। पत्नी पर शक था कि ससुर से अवैध संबंध है। इसके कारण उसने पत्नी, प्रेमिका और बेटी की हत्या की। वह अपने पिता का भी हत्या करना चाहता था, लेकिन पत्नी की हत्या के बाद रात में बाहर उसका पिता नहीं मिला और सुबह हो गई। अगर सुबह होने से पहले उसका पिता मिलता, तो वह उसे भी मार डालता। सुबह होती देख वह हत्या करने के बाद भागकर मिर्जापुर यूपी गया। उसके बाद मथुरा, हरिद्वार सहित देश के दर्जन भर से अधिक धार्मिक स्थलों में गया और गंगा स्नान भी किया। इसके बाद वह मध्यप्रदेश गया और वहां खरगोन जिले में एक युवती से मिला, जिसकी शादी हो चुकी थी। लेकिन पति से अलग रहने लगी थी। वह उसके परिजन से मिला और युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के माता-पिता उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गए और अंगूठी रस्म भी हो गई थी। उसने वहां कपड़ा दुकान भी खोल ली थी। इसी बीच उसके मंडला जिले में होने की जानकारी मिली। बलरामपुर पुलिस की एक टीम छत्रपति वर्मा को तलाशते वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पत्नी और प्रेमिका के साथ अपनी बेटी की हत्या के बाद फरार आरोपी छत्रपति वर्मा देश के सभी धार्मिक स्थलों में घूमकर मध्यप्रदेश के इंदौर और खरगोन इलाके में कपड़ा का दुकान खोलकर रह रहा था। उसने वहां एक युवती से उसके परिजन की सहमति से शादी के लिए इंगेजमेंट भी कर ली थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
