बिलासपुर। कलेक्टर की जन-चौपाल में लगी पीड़ितों की भीड़ देखके स्पष्ट हो रही है कि लोग छोटी-छोटी समस्या को लेकर भटक रहे है। मैदानी अमला काम नही कर रहा है और सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए है। अधिकारी पैसे और पहुंच वालो की समस्या हाथोंहाथ निपटा रहे है जबकि आम आदमी समस्या का निराकरण कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है।


कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज जन चौपाल में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारी गंभीरता से सुनें और उनका निराकरण सुनिश्चित करें। आज जन चौपाल में 81 आवेदन मिलें। जन चौपाल में ग्राम वेद परसदा निवासी श्रीमती समुंद बाई ने आवेदन दिया कि हमारे गांव की महिलाएं जनजागरण स्व सहायता समूह चलाती है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में रसोईयां का काम कर रही है। स्कूल के ही एक शिक्षक द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें कार्य से हटा दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। कुदुदंड निवासी श्रीमती शीतला बाई कश्यप ने आवेदन दिया कि कुदुण्ड में स्थित सतबहनिया मंदिर का संचालन पंजीकृत समिति द्वारा किया जा रहा है। श्रीमती राकमली मिश्रा अवैध रूप से इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। सुश्री कविता सूर्यवंशी ने दिव्यांग पेंशन राशि के लिए आवेदन दिया। विद्यानगर निवासी विरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने नगर क्षेत्र स्थायी पट्टा का भूस्वामी हक दिलाने के लिए आवेदन दिया। विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम पंचायत चिचिरदा की प्रभारी सरपंच श्रीमती उतरा ने वार्ड क्र. 14 में जूनी तालाब की मेड़ और आंगनबाड़ी प्रांगण में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदन दिया। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश तखतपुर तहसीलदार को दिए गए। ग्राम पंचायत आमगांव की सरपंच श्रीमती पार्वती गंधर्व ने मेनरोड बेहतरा से आमाकोनी तक सड़क निर्माण कार्य के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। आज आयोजित जन चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीस एस, एडीएम सुश्री जयश्री जैन, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित सभी एसडीएम मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
