बिलासपुर। नगर निगम में आवास दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। जिसमे आरोपियों महिला से 2 लाख 75 हजार रुपए ले लिए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी प्रेस को देते हुए सीएसपी स्नेहिल साहू और थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद आलाधिकारियों को जानकारी दी गयी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी की गयी। पतासाजी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को अशोकनगर से जबकि दूसरे आरोपी को चांटीडीह से गिरफ्तार किया है। स्नेहिल साहू ने बताया कि दोनो आरोपियों से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। दोनों ने ठगी के आरोप को कबूल किया। खुलासा मे बताया गया कि आरोपी सौरभ जायसवाल अपने साथी राहुल के दुकान गया। दुकान में में निगम की रसीद को एडिटिंग कर फर्जी तरीके से तैयार किया। फर्जी रसीद के सहारे महिला को मकान दिलाने का झांसा देते हुए 2 लाख 75 रूपयों की ठगी को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों के पास से प्रिंटर,मॉनिटर, स्कैनर, लैमिनेटर,कीबोर्ड, माउस,चार नग पावर प्लग को बरामद किया गया है।आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी :- 1. शुभम श्रीवास पिता दिलीप श्रीवास उम्र 23 साल अशोक नगर सरकंडा
2.सौरभ जायसवाल पिता राजेश जायसवाल 23 साल चांटिडीह
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
