बिलासपुर। कोटा पुलिस ने एक युवक को एक ट्रक अवैध कबाड़ के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास कबाड़ से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि बेल गहना की ओर से एक टाटा 1215 वाहन क्रमांक सीजी 10 एक्यू 7587 में अवैध लोहा कबाड़ का सामान लेकर जा रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, उनके निर्देशन में टीम गठित कर कोटा के खोली फाटक के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर वाहन के संबंध में एवं कबाड़ सामान के संबंध में जरूरी कागजात नहीं होना पाए जाने से, उक्त माल एवं वाहन को चोरी का माल होना युक्तियुक्त संदेह पाए जाने से समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चन्द्रा , प्रधान आर.431 निलाकर सेठ ,आर.1309 गोविंदा जायसवाल,1109 मिथलेश सोनवानी , दीप कंवर, आर.1507 अजय सोनी,आर 1305 चंदन मानिकपुरी आर 1254 अंकित जायसवाल की विशेष भूमिका रही।
//गिरफ्तार आरोपी//
(1) नरेंद्र चौधरी पिता सोनपति चौधरी उम्र 34 साल साकिन पेंड्रा थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
