करारी हार के दो साल बाद भाजपा ने दीखाई ताकत, धान खरीदी की अब्यवस्था को लेकर धरना दिया और गिरफ्तारी दी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने सरकार की वादा खिलाफी के विरूद्ध किसानों को दो वर्षो का बोनस देने, किसानों की समस्याओं को हल करने एवं आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को 25 लाख रूपये मुआवजा देने संबंधी मांगो को लेकर अपनी गिरफ्तारी दी।

भाजपा छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आज प्रदेश भर में भूपेश बघेल सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों धान खरीदी में विलंब, अव्यवस्था में कटौती, बारदाने की कमी का बहाना, 9 हजार करोड़ का हिसाब मांगने किसानों के साथ छलावा बंद करने सहित किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा विरोध में विशाल रूप से जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन मुंगेली नाका मैदान बिलासपुर में किया। न्यायधानी में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं और कृषकगण उपस्थित थे।
धरना स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित करते हुए भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने का आव्हान करते हुए कहा कि झूठ फरेब कर सत्तासीन होने वाली कांग्रेस सरकार चुनाव पूर्व किसानों से किए गए अपने वायदों पर अमल करे। गंगा जल की झूठी कसम खा कर किसानों के साथ छलावा करने वाली सरकार यदि नहीं सुधरती है तो उन्हें जनता जनार्दन स्वयं सबक सिखायेगी और अगले चुनाव में उन्हें उखाड़ फेकेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहॉ जीविका का प्रमुख साधन कृषि है। 73 वर्षो के शासन के बाद कांग्रेस ने कभी किसानों के हित में नीतियां नहीं बनायी। उनकी आर्थिक समृद्धि के बारे में नहीं सोचा, किन्तु भाजपा ने सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। केवल सत्ता में आने के किसानों को लोकलुभावन घोषणाएं की और उन्हें विश्वास दिलाने के नाम पर गंगाजल की झूठी कसम खाई। किसानों को बरगलाया गया, भ्रम में रखा गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि धान खरीदी में भारी अव्यवस्था अराजकता फैलायी जा रही है। 28 लाख मी.टन चावल का आज तक हिसाब नहीं दिया गया हैं और सरकार किसानों के धान की खरीदी नहीं करने अनेको बहाना बना रही है।
धरने को विधायक कृष्णमूर्ति बंधी, रजनीश सिंग, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने भी संबोधित किया। धरने में मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, घनश्याम कौशिक, किशोर राय, गुलशन ऋषि, द्वारिकेश पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, डॉ.सुनील जायसवाल, अशोक विधानी, दुर्गा प्रसाद कश्यप, दीपक सिंह ठाकुर, चन्दप्रकाश सूर्या, मकबूल अली, मनोहर राज सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित किसान भाई बहनों सहित हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *