बिलासपुर। जोन क्रमांक 2 परसदा क्ष्ोत्र के वार्ड नंबर 6,7 और 8 में सड़क नाली सहित 4 करोड 29 लाख 8० हजार रूपये के विभिन्न कामों का सभापति शेख नजीरुद्दीन, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल, एमआईसी सदस्य अजय यादव ने भूमिपूजन किया। एमआईसी सदस्य अजय यादव ने बताया कि वार्ड 6 में गौरव बुटिक से बड़ा नाला तक 47 लाख 21 हजार रूपये में आरसीसी नाली बनाया जाएगा। साथ ही इस वार्ड में शिव मंदिर से बाजार चौक तक 3 करोड़ 29 लाख 48 हजार रूपये की लागत से आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण कार्य कराया जाएगा। वार्ड नंबर 7 में रमेश के घर से रामायण के घर तढाक 1 लाख 99 हजार रूपये में मेसोनरी वाल निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इस वार्ड में 1 लाख 61 हजार रूपये से आरसीसी कव्हर्व ड्रेन निर्माण कार्य कराया जाएगा। जूनी तालाब से हिमांचल ठाकुर के घर तक 21 लाख 8 हजार रूपये के लागत से रोड निर्माण कराया जाएगा। साथ ही वार्ड नंबर 8 में 24 लाख 79 हजार रूपये से सीसी रोड, 7 लाख 47 हजार में कव्हर्ड ड्रेन कार्य और पार्षद निधी के 1 लाख 49 हजार रूपये के लागत से कव्हर्ड ड्रेन कार्य साथ ही 74 हजार रूपये से पाईप लाइन का विस्तार कार्य कराया जाएगा। इस दौरान सांई भास्कर, पार्षद श्याम लाल बंजारे, अनिता वर्मा, सीमा सिंह, एल्डरमैंन सुधा सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
