बिलासपुर। अरपा भैसाझार बराज से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए सिचाई विभाग ने निचले इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। 25 नवंबर को दोपहर तक अरपा में बाढ़ आ सकती है।

अरपा भैसाझार बराज में अभी भरपूर पानी है। यही कारण है कि अरपा नदी में लगातार पानी का बहाव बना हुआ है। पानी पर्याप्त होने के कारण सिंचाई विभाग रोज 16 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि नदी में पानी कम होने का नाम नही ले रहा है। अरपा में लगातार पानी का बहाव होने के कारण शिवघाट सरकंडा और पचरीघाट जूना बिलासपुर के पास निर्माणाधीन बैराज का कार्य शुरू नही हो पा रहा है। जबतक नदी में बहाव रहेगा तबतक काम शुरू भी नही हो पाएगा। यही कारण है कि सिंचाई विभाग ने भैसाझार बैराज को चार मीटर तक खाली करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक साथ 50 क्यूसेक पानी बराज से नदी में छोड़ा जाएगा। विभाग के अधिकादियों ने 25 नवंबर को सुबह 9 बजे पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक दिन पहले ही निचले इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से जारी चेतवनी में कहा गया है कि नदी में काम करने वाली निर्माण एजेंसी, रेत ठेकेदार अपनी मशीनरी नदी से निकाल ले और श्रमिक हटा लें ताकि किसी जन धन की हानि से बचा जा सके। गौरतलब है कि अरपा में बन रहा बैराज बारिश के कारण बंद कर दिया गया था जो अभी तक शुरू नही हो सका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
