बिलासपुर। एक महिला मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ अरपा नदी में कूद गई। एक दूसरी महिला ने उसे कूदते हुए देख लिया और दोनों बच्चों के साथ महिला को बचा लिया। इसके बाद 112 कि मदद से महिला को उसके तक पहुंचाया गया और सरपंच व गांव के अन्य लोगों के द्वारा समझाइस दी गई। महिला का कहना है कि पति और ससुर आए दिन उसके साथ मारपीट करते है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सेंवार में रहने वाली राजेश्वरी रोजी-मजदूरी करती है। वह अपने पति राजेश्वर के साथ ग्राम पिरैया में ईंट भट्ठे में काम करती है। उसके छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ ही ससुर भी साथ रहता है। महिला का पति राजेश्वर व ससुर कलीराम उसके साथ मारपीट कर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार की सुबह भी उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे नाराज महिला ईंट भट्ठे से अपने दोनों बच्चों को लेकर निकल गई। दोपहर में महिला ग्राम कनेरी स्थित अरपा नदी में अपने बच्चों को लेकर छलांग लगा दी। इस दौरान नदी किनारे खड़ी एक महिला ने उन्हें देख लिया। महिला उन्हें बचाने के लिए पानी के अंदर गई। हालांकि, नदी में ज्यादा गहराई नहीं थी। महिला ने बच्चों के साथ ही राजेश्वरी को बाहर निकाला। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस के डॉयल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसे समझाइश देकर घर पहुंचाया।
इस घटना के बाद आरक्षक सुरेश पटेल ने महिला को घर पहुंचाया। इस दौरान गांव के सरपंच हजारी प्रसाद को बुलाया गया। उन्होंने महिला के साथ ही उसके घर वालों को भी समझाइश दी और आपस में मिलकर रहने की बात कही। पुलिस ने महिला को कोई परेशानी होने पर आत्महत्या करने के बजाए थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
