बिलासपुर। विकासखंड बिल्हा के ग्राम खमतराई निवासी सुश्री रोहिणी साहू ने अपने बुलंद हौसले एवं अपनी प्रतिभा के चलते इटली के पीसा में आयोजित व्हील चेयर फेंसिंग वर्ल्ड कप 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। अपने बुलंद हौसले के साथ कुछ कर गुजरने की तमन्ना से उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सुश्री साहू ने आज कलेक्टोरेट कक्ष में कलेक्टर डॉ. मित्तर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि रोहिणी ने अपने खेल प्रदर्शन से बिलासपुर जिले को गौरान्वित किया है। उन्होंने रोहिणी को खेल किट के लिए सीएसआर मद से 5 लाख रूपए दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर सुश्री साहू साहू जन शिक्षण संस्थान में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उनके परिवार में सात सदस्य है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की है, इसके लिए उन्होंने कोचिंग भी ली है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
