आधी रात बाड़े से हंकाल ले गए दर्जनभर से ज्यादा बकरियां, सुबह होते ही बाड़ा देख किसान रह गया दंग

सकरी। सकरी थाना क्षेत्र में बकरी चोरों का आतंक मचा हुआ है। 25 नवंबर की दरमियानी रात को एक बार फिर से किसान के बाड़े से चोरों दर्जनभर से बकरियों को हंकाल के ले गए। इसके पहले भी क्षेत्र से कई किसानों के बाड़े से रात में बकरे-बकरियों के अलावा भैस और गाय की चोरी हो चुकी है। लेकिन सकरी पुलिस ने एक भी मामले में आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम हाँफा यादव मोहल्ला निवासी छोटू यादव अपने घर के पास ही डेयरी का संचालन करते है। डेयरी वो भैस और गाय के अलावा बकरा-बकरी भी रखते है। 25 नवम्बर को शाम को वो डेयरी का कार्य निपटाकर घर आ गया। इसके बाद सुबह जब वो डेयरी पहुंचा तो उसकी सांसे रुक गई क्योंकि बाड़े से 15 बकरे और बकरियां गायब थी। आसपास खोज करने पर भी जब नही मिले तब उन्हें चोरी का एहसास हुवा जिसके बाद इसकी शिकायत उसने सकरी थाने में कराई।

00 सकरी पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल

सकरी क्षेत्र में मवेशी चोर गिरोह पिछले कई महीने से सक्रिय है। सकरी पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुकी है। क्योंकि इसके पहले भी छोटू यादव के डेयरी से भैस और बकरी की चोरी हो चुकी है। 3 माह में हाँफा निवासी दिलीप कैवर्त के घर से 4 बकरा, जोकी निवासी गुहा सूर्यवंशी के घर से 12 बकरा-बकरी की चोरी हो चुकी है। एक सप्ताह पहले ही पेण्डारी में मुख्यमार्ग पर स्थित गुप्ता फार्म हाउस में बोर मशीन सहित वायरिंग की चोरी हुई थी। इसी तरह चोरों द्वारा क्षेत्र के कोठारों से धान चोरी, निर्माणाधीन मकानों से छड़, सीमेंट चोरी जैसी घटना आए दिन हो रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *