कोरबा। सरकारी शराब दुकान में लूट मामला सामने आया है। पहले आरोपियों ने दुकान के सामने ही शराखोरी कि फिर चाकू और कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

कोरबा जिले के ग्राम उमरेली में संचालित देशी-विदेशी शराब दुकान में डकैती की एक बड़ी घटना सामने आई है। तीन से चार युवकों ने मिलकर सुरक्षाकर्मी और सेल्समैन को बंधक बनाकर करीब 90 हजार लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि लुटेरों ने पहले शराब दुकान के बाहर छककर शराब का सेवन किया फिर मौका देखकर कट्टा,चाकू व अन्य हथियारों से लैस होकर शराब दुकान के भीतर घुसे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी की और चाकू और कट्टा अड़ाकर पैसे लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम आज सुबह मौके के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है,कि आरोपी सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी लूटकर फरार हो गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
