बिलासपुर। पुलिस ने चिटफंड कंपनी जीएन गोल्ड के डायरेक्टर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। कम्पनी ने जिले के निवेशकों से 5 करोड़ रुपए की ठगी की है। जिले के दो थानों में कम्पनी के खिलाफ 16 प्रकरण दर्ज है।
छ0ग0 शासन की मंशा अनुरूप चिटफंड के प्रकरणो पर फरार आरोपीयो की गिरफतारी करने एवं निवेशको की धन वापसी की कार्यवाही हेतु जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के नेतृत्व में लगातार मीटिंग लेकर निर्देश दिये जा रहे है। इसी के अंतर्गत चिंटफंड के नोडल अधिकारी रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर के द्वारा विभिन्न कम्पनियों के विरूद्ध दर्ज चिटफंड के प्रकरणो में टीम गठित कर गिरफतारी की प्रयास किये जा रहे है।
इसी के तहत पुलिस द्वारा जी.एन.गोल्ड के फरार आरोपीयो की पतासाजी हेतु दिल्ली एवं हरियाणा टीम रवाना किया गया था। जहा से आरोपी नरेंद्र सिंह पिता जशवंत सिंह उम्र 57 साल निवासी धमकोरा रोड टोहाना को 28 नवम्बर को अभिरक्षा में लेकर 29 नवम्बर को हरियाणा में गिरफतार कर ट्रांजिट रिमांड लेकर थाना रतनपुर एवं थाना बिल्हा की टीम के द्वारा आज बिलासपुर लेकर आई जहा से उसे विशेष कोर्ट बिलासपुर में पेश किया गया।
जीएन गोल्ड कम्पन्नी के विरूद्ध बिलासपुर जिले में थाना तोरवा, बिल्हा, रतनपुर, तखतपुर, सरकंडा, मस्तूरी, कोटा, बिल्हा में 07 प्रकरण एवं राज्य के अन्य जिले जिनमे धमतरी, कोरबा, सूरजपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा में कुल 09 (कुल 16 )अपराध दर्ज है। जिसमें जिलेमें दर्ज अपराध में ग्राहकों से ठगी गई रकम लगभग 5 कड़ोर रुपये है।
थाना रतनपुर में दिनांक 19.04.2017 को प्रार्थीया बुधवरिया बाई पैकरा एवं थाना बिल्हा में दिनांक 25.07.2017 को प्रार्थी पुदन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि जी.एन. गोल्ड कम्पन्नी के संचालक सतनाम सिंह रधावा, शैलेद्र गोस्वामी, देवेश बजाज व अवधराम साहू व नरेद सिंह तथा अन्य डायरेक्टरों ने मिलकर 06 वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच देकर उससे 05 साल में 60,000 रु तथा अन्य लोगो से करोडो रूपये जमा कराये एवं बदले में बांड भी दिया लेकिन जब पैसा वापसी का समय आया तो आफीस से ताला लगाकर सभी एजेंट व डायरेक्टर फरार हो गये, अपराध कायमी के बाद विवेचना करते हुये डायरेक्टर सतनाम सिंह रंधावा एवं देवेस बजाज को गिरफतार कर प्रकरण मान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था फरार आरोपीयो में से 01 शैलेंद्र गोस्वामी की सम्पत्ती को कुर्क करने के लिये धमतरी कलेक्टर महोदय को पत्राचार किया गया है जिसकी प्रक्रिया जारी है। थाना रतनपुर में अपराध कमांक 110 / 2017 एवं थाना बिलहा के अपराध क्रमांक 210 / 2017 में आरोपी सतनाम सिंह रंधावा एवं देवेस बजाज को गिरफतार कर मान न्यायालय में चालान पेस किया गया था धारा 173 ( 8 ) जाफ़ौ के तहत अन्य आरोपीयो की तलास की जा रही हैं। थाना रतनपुर एवं बिल्हा के अलावा बिलासपुर जिले के कोटा तखतपुर सरकंडा मस्तूरी कोटा रतनपुर बिल्हा एवं तोरवा थानों में भी जीएन गोल्ड कम्पन्नी के डायरेक्टरों के खिलाफ अपराध दर्ज है।जिसमे विवेचना जारी है। साथ ही आरोपियों से संपत्ति की जानकारी प्राप्त कर कुर्की कार्यवाही की प्रक्रिया की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
