बिलासपुर। धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिनको शुरू दिन से ही उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

धान खरीदी की समस्त व्यवस्था के पर्यवेक्षण एवं आवश्यक सूचना संबंधितों को प्रदान करने हेतु नोडल अधिकारी उत्तरदायी होंगे। धान खरीदी केंद्रों की तैयारी एवं समुचित व्यवस्था, भुगतान हेतु आवश्यक राशि, बारदानें एवं परिवहन की व्यवस्था एवं पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह शनिवार को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और प्रत्येक सोमवार को चेकलिस्ट में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कृषकों के समर्थन मूल्य पर धान की नगद एवं लिकिंग में खरीदी आज से प्रारंभ हो गई है। यह 31 जनवरी 2022 तक की जाएगी। इसी तरह मक्के की खरीदी 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। औसत अच्छी किस्म के काॅमन धान के लिए 1940 रूपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ए के लिए 1960 रूपये प्रति क्विंटल एवं मक्का के लिए 1870 रूपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। धान खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिग सहित निर्धारित है। धान खरीदी के दौरान कोविड-19 के बचाव हेतु खरीदी केंद्रों में एस.ओ.पी. का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। उपार्जन केंद्र के भ्रमण के दौरान समिति प्रंबंधकों को इस संबंध में नोडल अधिकारी निर्देशित करेंगे। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर धान खरीदी की जाएगी तथा प्रत्येक शनिवार को क्रय किये गये धान की मात्रा, बारदानों का उपयोग तथा समिति को धान उपार्जन हेतु प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी साफ्टवेयर में कराया जाना अनिवार्य होगा।
00 103 खरीदी केंद्रों में 936 किसानों को दिया गया टोकन
खरीदी केंद्रो में भीड़ इकट्ठा न हो इसे ध्यान में रखते हुए किसानों से टोकन व्यवस्था के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के शुरू दिन 103 खरीदी केंद्रों में 936 किसानों को 39 हजार क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन प्रदान किया गया था। किसानों को धान खरीदी के पूर्व केंद्र की दैनिक क्षमता एवं व्यवस्था अनुसार टोकन जारी किया जाएगा। किसानों को एसएमएस के माध्यम से भी आवश्यकतानुसार सूचित किया जाएगा। टोकन सिस्टम की नियमित माॅनिटरिंग की जाएगी। खरीदी केंद्र पर केवल टोकन प्राप्त किसानों से ही उपज की तौल की जाएगी ताकि केंद्र पर अधिक भीड़ न हो, इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
00 खरीदी केंद्रों में कोविड-19 से बचाव के लिए एसओपी का करना होगा पालन
खरीदी केंद्रों में कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों का पोस्टर, बैनर, दिवाल लेखन के माध्यम से प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है। खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों को कोविड-19 से बचाव हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा एवं आवश्यक समझाईश दी जाएगी। सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग, धान खरीदी से संबंधित सभी जगहों पर हाथ धोने हेतु साबुन एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
