बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 29 संजय गाँधी नगर से शेख असलम पार्षद पद के प्रत्यासी होंगे। इस बात की घोषणा कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने की। शेख असलम स्व. शेख गफ्फार के भाई है।


देर शाम कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने उप चुनाव के लिए प्रत्यासी की घोषणा करते हुए कहा कि स्व. शेख गफ्फार की पहचान गरीबों और दिन दुखियों की सेवा करने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में थी। वे वार्ड नं. 29 से पार्षद का चुनाव जीते थे। लेकिन उनके असामयिक निधन से वार्ड पार्षद का पद खाली था। अब उस वार्ड से उप चुना हो रहा है तो पार्टी ने उस वार्ड से स्व शेख गफ्फार के छोटे भाई शेख असलम को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने इस वार्ड से प्रत्यासी चयन के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन और पार्षद रविन्द्र शामिल थे। सभी ने वार्ड में सर्वे कराने और वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करके शेख असलम का नाम फाइनल किया था। पार्टी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी कमेटी के चयन पर अपनी मुहर लगा दी है। पार्षद प्रत्यासी बनने के बाद शेख असलम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके भाई हमेशा लोगों की सेवा करने के लिए खड़े रहते है। गरीबों और दिन दुखियों के लिए उनका दरवाजा दिन-रात खुला रहता था। मैं उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों के सहयोग के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। अपने बड़े भाई के काम को आगे बढ़ाऊंगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
