
बिलासपुर। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर अरपापार सरकंडा क्षेत्र के सुभाष चौक में आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक शैलेश पांडे ने लोगों से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में ऐसा काम कर जाएं जिससे आने वाली पीढ़ियां उन्हें हमेशा याद रखें। हर साल की तरह आज भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में स्काउट गाइड के स्वयंसेवक कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता पार्षद एवं बंगाली समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे। इन सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया और ईश्वर से कामना की कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन हमारे देश के युवाओं को सदैव प्रेरणा देने के साथ ही देशभक्ति पूर्ण कार्यों मैं अपना सर्वस्व समर्पित करने की ऊर्जा प्रदान करें। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शहर विधायक श्री शैलेश पांडे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन हमारे लिए आदर्श रहा है। देश प्रेम के उनके संकल्प और इन आदर्शों को हम यथासंभव अपने जीवन में अपनाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान कर सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
