बिलासपुर। पुलिस ने शहर के पचरी घाट में युवक को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पचरी घाट में एक युवक गांजा बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी की घराबन्दी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार केंवट के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 200 ग्राम, बिक्री रकम 600 रुपये, एक नग वीवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल जुमला कीमती 18,000/- रुपये जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-20(बी) के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी:- अश्वनी कुमार केंवट पिता बृजलाल केंवट, उम्र 31 वर्ष, निवासी-ग्राम कनचदा, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर चांपा(छ.ग.)
जप्ती:- प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 200 ग्राम, बिक्री रकम 600 रुपये, एक नग वीवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल जुमला कीमती 18,000/- रुपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
