बिलासपुर। धान खरीदी शुरू होने दूसरे दिन IG रतन लाल डांगी और SSP दीपक झा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने समिति प्रबंधकों के अलावा किसानों से भी चर्चा की।

आज दिनांक 2 दिसंबर 2021 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर आर एल डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा ने कोटा आदिवासी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की जिसमें अर्जुन जायसवाल ग्राम बिल्ली बंद, निर्मल सिंह गौड़ ग्राम कुवारीमुड़ा, संजय बंजारे गोबरी पाठ, विमल कुमार, विष्णु देवांगन ने चर्चा के दौरान वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या होना नहीं बताया।साथ ही धान खरीदी केंद्र में कोटा मंडी प्रबंधक रूप वंत सिंह सोमवंशी से भी चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
