बिलासपुर। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी तथा बिलासपुर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा (भा.पू.से) द्वारा नशे के विरूद्व आपरेशन क्लीन अभियान चलाकर इस व्यवसाय में संलिप्त नशे के सौदागरों एवं तस्करों के विरूद्व कठोरतम कार्यवाही कर विराम लगाने के उद्देश्य सेे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप (रा.पू.से) के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी एवं सायबर सेल बिलासपुर को कडी एवं वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के थाना सरकण्डा, थाना कोतवाली एवं थाना कोनी के थाना प्रभारीयों एवं सायबर सेल बिलासपुर द्वारा संयुक्त अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत नशे के तस्करो के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
आपरेशन के दौरान संयुक्त टीम को अपने सूत्रो से ज्ञात हुआ कि कोनी थाना क्षेत्रांगर्त एक व्यक्ति अपना ढाबा के पास अवैध नशीली पदार्थ कोडिन युक्त कफ सिरप को बाहर से मंगाकर रखा है और बिक्री करने के फिराक में है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी कोनी सुनील कुर्रें के नेतृत्व में तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु अपने मातहतों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकडा गया। जिससे पुछताछ पर संदेही ने अपना नाम शुभम उर्फ अभिषेक मिश्रा पिता स्व हरिशचंद्र मिश्रा उम्र 23 साल निवासी मंगला चैक महामाया पार्क बिलासपुर, स्थाई पता – ग्राम मेघीपुर, पोस्ट औराई थाना औराई जनपद भदोही भदोही उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 03 पेटी कोडिन युक्त कफ सिरफ को पुलिस ने मौके से बरामद किया।

आपरेशन की अगली कडी में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली प्रभारी शीतल सिदार के नेतृत्व में गठित टीम ने दयालबंद, गुरूनानक स्कूल के पास दबिश देकर संदेही अजय नरेश सोनकर उर्फ पप्पू पिता उधव श्याम नरेश सोनकर निवासी दयालबंद बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने नशे के कारोबार में लिप्त होना स्वीकार किया उसके बताए हुए स्थान पर से जहा वह नशीली दवा छिपा कर रखा था वहा से 30 नग एसकफ कोडिन सिरप, 20 नग एवील एवं 20 नग रेक्सोजेसिक, 2530 रू बिक्री रकम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

अगली कार्यवाही थाना प्रभारी सरकण्डा परिवेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति एक्टीवा वाहन में अवैध रूप से नशीली दवाओ का परिवहन जोगी आवास सरकण्डा क्षेत्र में कर रहा है कि सूचना पर तत्काल प्रभाव से घेराबंदी कर छापेमारी की कार्यवाही की गयी जिसमें आरोपी 01 प्रताप सिंह राणा पिता पान सिंह राणा उम्र 22 साल निवासी ईमलीभाठा बंधवापारा सरकण्डा, तथा 02 लक्ष्मण गंधर्व उर्फ राकी पिता बल्लू गंधर्व उम्र 19 साल निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा के कब्जे से नशीली दवा 70 नग एसकफ कोडिन सिरप, 170 रू बिक्री रकम, एक नग मोबाईल एवं एक एक्टीवा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी।
इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा विगत एक सप्ताह आपरेशन क्लीन चलाकर सीपत में 1,तोरवा में 1,कोतवाली में 2,कोनी में 1,सरकण्डा में 2,सिविल लाइन मे 3 प्रकरण कुल 10 प्रकरण पंजीबद्व कर नशे के तस्करी में लिप्त कुल 15 आरोपियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही संपादित कर निम्नलिखित मशरूका जप्त किया गया।
536 नग कोडिन युक्त कफ सिरप,
25.200 किलोग्राम गंाजा,
170 नग रेक्सोजेसिक, इंजेक्शन
60 नग एवील, इंजेक्शन
1000 नग नाईट्र टैबलेट,
02 कार, 5 नग मोटरसाईकिल,
15 नग मोबाईल
कुल कीमती 17 लाख 46 हजार 180/- जप्त कर कार्यवाही की गयी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
