बिलासपुर। पार्किंग को लेकर टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हॉटल ग्रैंड अम्बा में संचालक और शहर के एक सिंधी परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक झूमाझटकी होती रही। इस विवाद में होटल संचालक व उसके बाउंसरों पर आरोप है कि सब ने मिलकर महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही। पहले तो होटल संचालक का पक्ष लेते हुए बारातियों के खिलाफ FIR लिख लिया लेकिन होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए विधायक को थाने आना पड़ा।

ग्रैंड अम्बा होटल के संचालक अशोक टुटेजा और उनके कर्मचारियों पर सिंधी समाज के एक परिवार और उनकी शादी में आए मेहमानों के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप लगा है। हेमूनगर निवासी एक सिंधी परिवार अपने बेटे की शादी के लिए ग्रैंड अम्बा होटल आए थे जिनका कार पार्किंग को लेकर होटल के स्टाफ के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल संचालक अपने अन्य स्टाफ-बाउंसरों को लेकर आ गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में जिसको जो मिला चाहे वह महिला हो या बच्चे किसी को भी नही बख्शा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि होटल संचालक और स्टाफ सब ने मिलकर छोटी सी बात पर पिटाई की और जब मौके पर पुलिस पहुची तो वह भी तमाशा देखती रही। थोड़ी देर बाद सिविल लाइन पुलिस ने सिंधी समाज के एक युवक को लाकर थाने में बिठा दिया और पीड़ित परिवार की एफआईआर दर्ज नही की, इधर इस घटना के बाद घण्टो सिविल लाइन थाने में अपनी बात को लेकर एफआईआर लिखाने और युवक को छुड़वाने सिंधी समाज के लोगो की भीड़ लग गई। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। वही माहौल गर्मआता देख शहर के अन्य थानों के टीआई भी स्थिति को संभालने सिविल लाइन थाने पहुंचने लगे थे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस और सिंधी समाज के लोग आमने-सामने दिखाई दिए थाने में समाज के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन हाय हाय और ग्रैंड अम्बा होटल बंद करो के नारे भी लगाए गए।

00 विधायक पाण्डेय पहुंचे थाने, जोड़ा हाथ.
इस पूरे मामले में सिंधी समाज का विरोध झेल रही पुलिस के सामने उस वक्त असमंजस की स्थिति आ गई जब नगर विधायक शैलेश पांडे सिविल लाइन थाने पहुंचे उन्होंने मीडिया से कहा कि शहर शांति और अमन का है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। शादी में खुशियां मिलती है ना कि लड़ाई झगड़ा। विधायक पांडे ने पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ कर कहां की मैं यहां राजनीति करने नहीं आया बल्कि अपनी और सिंधी समाज की ओर से पीड़ित पक्ष को उचित न्याय दिलाने की मांग के साथ हाथ जोड़कर उस युवक को छोड़ने की गुजारिश कर रहा हूं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
