कोरबा। शराब का सेवन कर स्कूल आने वाले एक सहायक शिक्षक और एक सहायक ग्रेड-03 को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले ही इनमें से एक शिक्षक ने लड़खड़ाती जुबान से मीडिया के सामने एलानिया कहा था कि हां मैं MD पिता हुं… MD मतलब…महुआ दारू…

दुनिया में एक से बढ़कर एक कैरेक्टर है। कई बार उनकी हरकतें समाज के लिए सजा तो बन ही जाता है कई बार जाने-अनजाने मनोरंजन का कारण भी बन जाते है। ऐसा ही एक शख्श इन दिनों कोरबा जिले में सुर्खियां बटोर रहा है। वो शख्श, है तो शिक्षक जो छात्रों और अभिभावकों के लिए परेशानी का शबब बने हुए है, तो दूसरी ओर अपने बिंदास बोल और अपनी खाने-पीने शौक को लेकर सुर्खियां भी बटोर रहे है। जिस शख्श का जिक्र हो रहा है उसका नाम शशिकान्त कंवर है और कोरबा जिले के बरतराई स्कूल में शिक्षक है। उसके खिलाफ ग्रामीण और बच्चों के माता-पिता कई बार शिकायत कर चुके थे कि टीचर शराब पीकर ही स्कूल आता है। जिसकी वजह से स्कूल में बच्चे और अन्य टीचर परेशान रहते हैं। इसके लिए कई बार ग्रामीण और अभिभावकों ने स्कूल में मीटिंग कर उसे समझाईस दे चुके है। इसके बावजूद टीचर नहीं मानता और रोज स्कूल में शराब पीकर पहुंचता है। इसी बात से नाराज लोगों ने बात स्थानीय मीडिया को बताई। जब मीडिया के लोगों ने शिक्षक से बात की तो लड़खड़ाती आवाज में एलानिया कैमरे के सामने कहा…. हां मैं सब कुछ खाता-पिता हूं, मांस, मटन, मुर्गा… लेकिन 4 दिन से कुछ नहीं खा रहा… चार दिन से सिर्फ दारू और पानी पी रहा हुं… उनसे जब पूछा गया कि आज कौन सी शराब पी है तो उन्होंने तपाक से कहा कि मैं सिर्फ MD पिता हुं…. MD मतलब ….महुआ दारू… अंग्रेजी नहीं पीता। मीडिया ने शशिकांत से बात की तो कहा मैं अपने बाप राम विशाल सिंह की जगह नौकरी करता हूं… मेरे पिता मेरे समाज से पहले शिक्षक थे… मैं 10 से 4 बजे तक दारू नहीं पीता… मैं रोज समय पर आता हूं। किसी दिन समय पर नहीं आता तो मैंने एक लड़की को रखा है, जिसे मैं 2 हजार रुपए हर महीने देता हूं। मेरे नहीं रहने पर वही बच्चों को पढ़ाती है। जैसे ही शिक्षक का ये बिंदास बोल मीडिया में आया शिक्षा विभाग सक्रिय हुआ। काफी पूछताछ के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला बरतराई संकुल आमाखोखरा विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) शशिकांत कंवर को नियमित रूप से स्कूल नहीं आने एवं आदतन शराब पीकर स्कूल आने के कारण निलंबित कर दिया गया है। इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल लोड़ीबहरा विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री महेन्द्र कुमार श्यामले को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं होने, विद्यालय के किसी भी प्रकार के कार्यों में रूचि नहीं लेने, अपने कर्त्तव्यों के प्रति जिम्मेदार नहीं होने एवं मादक पदार्थों का सेवन करने के कारण निलंबित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
