

यातायात जांच के दौरान पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों और गाड़ी की जांच कर रही थी जांच
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान एक युवक ने पुलिस अधिकारियों को नकली नोट थमा दिया। बाइक सवार युवक ने पुलिस को चालान के बदले “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” का नकली नोट दे दिया। बच्चों की चूरन और लेमन ज्यूस के साथ मिलने वाले खिलौना नोट चालान के बदले मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया है। यातायात जांच के दौरान पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों और गाड़ी की जांच कर रही थी। बड़ी चालाकी से नोट देकर युवक भागने में भी कामयाब हो गया।घटना मंगला चौक इलाके की है। जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका पूछताछ में उसने कुछ दस्तावेज दिखाए लेकिन उसके पास प्रदूषण की जांच का पेपर नहीं था। नियम के अनुसार पुलिस ने 200 रुपए का चालान काटने की बात कही. युवक फौरन चालान भरने को राजी भी हो गया। रसीद मिलते ही उसने 200 रुपए का नोट जांच अधिकारी को दिया और मौके से फरार हो गया।बाद में अधिकारियों ने जब रसीद के हिसाब से रुपयों की जांच की तो उसपर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा मिला। मतलब वह बच्चों की चूरन और लेमन ज्यूस के साथ मिलने वाले खिलौना नोट था। अब पुलिस को इस तरह से ठगने वाले युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर में कोई बड़ा रैकेट भी सक्रिय हो सकता है जो नकली नोट बाजार में खपा रहा हो।इस मामले में यातायात एडिशनल एसपी रोहित बघेल ने कहा है कि- ‘जांच के बाद ही नोट लेना चाहिए था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
