
बिलासपुर। स्वर्ण रेसीडेन्सी राजकिशोर नगर में स्थित गार्डन में कोविड नियमों का पालन करते हुए भव्य व गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया। सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य श्री अमर पाठक मुख्य अतिथि के आसंदी पर विराजमान थे,वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष के एस राजशेखरन व सचिव श्री एम प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति थी। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,उपस्थित महिला सदस्यों,गणमान नागरिकों व बच्चों के द्वारा सश्वर राष्ट्रगान गाया गया,व भारत माता की जय ,वंदेमातरम,जय हिंद के नारों का उदघोष किया गया। अविनाश धर शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया व संविधान निर्माण की विस्तृत जानकारी दी गयी। श्री महापात्र ने अपने विचार प्रगट किए। कंसोसाइटी के बच्चों ने बढ चढकर भाग लिया व भाषण कविता का पाठ किया। इशान रंजन सिंह व अमलन प्रभु नायक के भाषण को प्रशंसा मिली उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा मोमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया।सोसाइटी की नारी शक्ति की उपस्थिति बहुतायत में रही जिसमें प्रमुख थी श्रीमती उमा राजशेखर,श्रीमती अनिता प्रसाद,नयनतारा शर्मा,श्रीमती पाठक,श्रीमती मधु ओझा,श्रीमती परमजीत कौर, मोनाली भौमिक,मधुमिता दास, मधु सिंह। कार्यक्रम को सफल बनाने में केएस राजशेखरन,एम प्रसाद,संजय भौमिक,आर सरकार ,सुब्रत तिवारी ,विनोद यादव का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा।अंत में बुंदी प्रसाद का वितरण किया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
