बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में टाउनशिप परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान का उद्घाटन अनिल कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी व पश्चिम क्षेत्र 2) के द्वारा किया गया है।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुएं उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ अधिकारीकी कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक सीपीजी 2, जॉन मथाइ, महाप्रबंधक मानव संसाधन, पश्चिम क्षेत्र 2, के एस नायक, महाप्रबंधक – प्रचालन व अनुरक्षण, आर के आश, महाप्रबंधक – अनुरक्षण, एस बनर्जी, महाप्रबंधक – प्रचालन, ए चटर्जी, महाप्रबंधक- तकनीकी सेवायें, एस के दास, अपर महाप्रबंधक – टीएडी, श्रीमती के श्रीलता, अपर महाप्रबंधक – मानव संसाधन, ए के बोखाड, उप महाप्रबंधक- टीएडी, एस सोनी, उप महाप्रबंधक- एश डाइक प्रबंधन, यूनियन तथा एशोसियेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे l क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सीपत के कर्मचारी भी उसी पराक्रम के साथ कार्य करते हुए सीपत स्टेशन को एक नयी ऊंचाई पर ले जा रहे हैं तथा भविष्य में इसी तरह और ऊंचाइयों की तरफ बढ़ते रहें l
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
