बिलासपुर। राजश्री गुटखा लेकर जा रही ट्रक से लूट हुई है। लूटेरों ने ट्रक से आधा गुटखा लूटा और आधा को ट्रक में ही छोड़कर भाग गए। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने खाली ट्रक को जब्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित राजश्री फैक्ट्री से एक ट्रक भरकर कोरबा के लिए रवाना किया गया था। ड्राइवर जैसे ही ट्रक को लेकर तोरवा थाना के अंतर्गत पहुंचा तो अज्ञात नंबर की गाड़ी ने ट्रक को पीछे से ओवरटेक करते हुए रोक लिया। इसके बाद उसमें सवार तीन चार आरोपियों ने उतर कर पहले ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर राजश्री गुटखे से भरी ट्रक दूसरी जगह ले गए जहां ड्राइवर को उतारकर गुटखे को ट्रक से अपनी गाड़ी में अनलोड कर दिया। जिसके बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तोरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से ड्राइवर और आधा गुटखे से भरी ट्रक को बरामद कर लिया है। ड्राइवर से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उसके द्वारा गुटखे से भरे ट्रक को कोरबा ले जा रहा था इसी बीच आरोपी पीछे से आकर उसकी गाड़ी को रोका और लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में जयरामनगर के पास बोरसी गांव में छोड़कर फरार हो गए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
