

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र मुख्यालय तिफरा में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर ने ध्वाजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा अपने उद्बोधन में विद्युत कंपनी एवं बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत विकास से अवगत कराया । इस अवसर पर क्षेत्र के 6 कर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने के लिए श्रीमती संचारी चैहान कनिष्ठ यंत्री, राम प्रताप सरौठिया लाईन सहायक श्रेणी-दो, अनुप कुमार जोल्हे परिचारक श्रेणी-दो, बालकरण महरा परिचारक श्रेणी-एक, नागेन्द्र यादव लाईन परिचारक श्रेणी-एक, चैतराम सूर्यवंशी लाईन इंस्पेक्टर को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता श्री पी.के.कश्यप, श्री जयेश बोंडे, श्रीमती कल्पना घाटे एवं कंपनी के सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
