
बिलासपुर। शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने थाना प्रभारियों और अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि वो ऑफिस में बैठकर थाना न चलाएं। शाम होते ही गस्त पर निकले, तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। वाहनों को जांच करें, जुआ, सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई करें।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शहर में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओ के मद्देनजर रखते हुए शहर के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की अपराधों के समीक्षा संबंधी बैठक बिलासागुड़ी में ली गई। प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक ऑफिस के बजाय फील्ड में रहकर सभी CSP और थाना प्रभारियों को भीड़ भाड़ वाले इलाके, मार्केट, कॉलोनी इत्यादि में जाकर पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी गई। बिना नंबर वाली गाड़ियों को जप्त कर थाने ले जाकर तस्दीक एवं कागजात चेक कर उचित कार्यवाही बाद ही छोड़ने निर्देशित किया। तीन सवारी चलने वाले वाहनों पर भी कड़ी कार्यवाह करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता से भी अपील है कि बिना नंबर की गाड़ियों का उपयोग ना करें एवं वाहन चलाते समय वाहन के कागजात अनिवार्य रूप से रखें ताकि चेकिंग में लगे पुलिस जवान द्वारा यह चेक किया जा सके कि वाहन चोरी या किसी अपराध से संबंधित तो नही है। शहर में नशे के कारोबार करने वाले गांजा, नशीली गोलियां, सिरप , शराब, नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री करने वाले एवं जुआरियों सटोरियों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । इनके अलावा असामाजिक तत्वों गुंडा बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
