
बिलासपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जय स्तम्भ चौक में ध्वजारोहण किया। कांगेस भवन में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। यहां पर शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने झंडारोहण किया।
ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ) ने 72 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाई, ज़िला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कांग्रेस भवन में और जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जय स्तम्भ चौक शनिचरी बाजार में झंडारोहण किया , अध्यक्ष द्वय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के प्रदेश के नाम संदेश का वाचन किया और शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस समारोह में शहर विधायक शैलेष पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व शहर अध्यक्ष द्वय नरेंद्र बोलर, रविन्द्र सिंह, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष गण जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल कुरैशी, जय श्री शुक्ला, सीमा पांडेय, आशा पांडेय,अनिता लवहतरे, ज़फ़र अली, हरीश तिवारी,एस पी चतुर्वेदी, अखिलेश बाजपेयी,शैलेन्द्र जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
