
बिलासपुर। कांग्रेस ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का जुर्म दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को एसपी, आईजी और डीजीपी पत्र लिखा है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता आयोजित कर आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता के लिए देश को खतरे में डाल दिया है।
बुधवार को सिविल लाइन पहुंचकर कांग्रेस नेता पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रमोद नायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का अपराध दर्ज करने की मांग की है। अपने शिकायत पत्र में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सस्ती लोकप्रियता के लिए अर्नब ने देश की सुरक्षा को दांव पर लगाया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि खुलासा हो गया है कि अर्नब को बालाकोट हमले की चार दिन पहले ही थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने अर्नब के वाट्सअप चैट से जानकारी की है। चैट में केन्द्र सरकार से रिश्ते की बात भी सामने आयी है। बार्क चैयमैन से चैट में बताया गया है कि चार दिन बाद बड़ी घटना होने वाली है। इसके अलावा अन्य कई गंभीर मा्मले चैट में सामने आए हैं। अटल ने कहा कि हमने सिविल लाइन पहुंचकर अर्नब के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 (ए), 268, 505 के तहत अपराध दर्ज किए जाने को कहा है। साथ ही एक पत्र बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी, डीजीपी डीएम अवस्थी और बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को भी दिया है। यदि अर्नब के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी सख्त रूख अख्तियार करने को तैयार है। इस दौरान प्रमोद नायक, अटल श्रीवास्तव, अभय नारायण राय के अलावा अशोक शुक्ला समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
