बिलासपुर। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय स्थित कई शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ. अलंग ने कहा कि कार्यालय के सभी रजिस्टर के पृष्ठ संख्या का सत्यापन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सभी पेज का पृष्ठांकन भी अनिवार्य रूप से करें। पंजी का सत्यापन नहीं होना एक गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। इसके लिए कार्यालय प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों का भौतिक सत्यापन निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से करें।

बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित जिला पंचायत, समाज कल्याण, खादी ग्राम उद्योग, डीएमएफ, प्रधानमंत्री आवास योजना, उप संचालक पंचायत, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला भी उपस्थित थे। डाँ. अलंग ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग और प्रधानमंत्री सड़क सेवा संभाग कार्यालय में पंजी संधारण की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा को संभाग स्तरीय निरीक्षण दल गठित कर सभी कार्यालयों के निरीक्षण करवाने को कहा। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और प्रधानमंत्री ग्राम ग्राम सड़क सेवा संभाग के कार्यालयों के भौतिक सत्यापन करवाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर को निर्देश दिए। कमिश्नर डॉ. अलंग की टीम ने विभिन्न कार्यालयों में आवक जावक पंजी, डाक व्यय, स्थापना, सेवा पुस्तिका, कैशबुक, भुगतान, खरीदी, स्टॉक पंजी आदि का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती कमलेश नंदनी साहू सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
