बिलासपुर। सिम्स परिसर में डंप कचरे में आग लगने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। आनन फानन में टीवी वार्ड के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मंगलवार की सुबह सिम्स में अन्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। तभी टीवी वार्ड के बाहर कुछ लोगों को कचरे के ढेर से धुंआ उठती हुई दिखाई दी। लेकिन लोगों ने इसे गंभीरता से नही लिया। कुछ देर बाद कचरे के ढेर में आग की लपटें दिखाई देने लगी। टीवी वार्ड के खिड़की का कांच चटककर टूट गया और देखते ही देखते आग और धुआं वार्ड के अंदर घुसने लगा। इसके बाद टीवी वार्ड में मौजूद मरीज और उनके परिजनों के बीच भागा-दौड़ी शुरू हो गया। किसी ने इसकी सूचना विभाग के मौजूद कर्मचारियों को दी तो सभी ने भागकर मरीजो को वार्ड से बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। इधर सिम्स के कर्मचारियों ने फोन करके दमकल बुला लिए जिसके मदद से आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही फिर से उजागर हो गई। बताया जा रहा है कि सिम्स के गार्डन का पूरा कचरा साफ-सफाई के बाद वहीं डंप किया जाता है। आज किसी शरारती तत्व ने उसमें आग लगा दी। सिम्स प्रबंधन की लापरवाही के कारण आगजनी की यह दूसरी घटना है। इसके पहले भी शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी तब चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती दर्जनों बच्चों की जान खतरे में पड़ गई थी। इसके बाद भी प्रबंधन की लापवाही कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
