बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल 25 फरवरी को शहर आ रहे है। इस अवसर पर वे करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मंगलवार को कलेक्टर और एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 25 फरवरी को बिलासपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री बघेल इस अवसर पर 313 करोड़ रूपये के 388 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर एवं एसपी पारूल माथुर ने संयुक्त रूप से आज शहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। मुख्यमंत्री तिफरा फ्लाईवोव्हर, प्लेनेटेरियम, राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। कलेक्टर-एसपी ने इन सभी प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विशेषकर रूट चार्ट, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, बैरिकेडिंग आदि का आकलन कर इस संबंध में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ओ.के.रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरिश एस. एडीएम सुश्री जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, रोहित कुमार, एसडीएम पुलक भट्टाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
