बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को एक देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोसल मीडिया में फोटो दिखाकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम तथा फरार आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज सूचना मिली कि एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक भट्टी के पास घूम रहा है। अपने मोबाइल में पिस्टल की फ़ोटो दिखाकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। आने जाने वालों को फ़ोटो दिखा रहा हैं। इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने तत्काल आरोपी का पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में थाना सिविल लाइन से एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक के पास दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित कुमार साहू पाराघाट मस्तूरी का रहना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी अंकित के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल जिसमें 06 नग जिंदा कारतूस लोड मिला। आरोपी के मोबाइल को चेक करने पर उसका पिस्टल और 06 नग जिंदा राउंड के साथ फोटो मिला जिसे दिखाकर आरोपी पिस्टल की बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 01 पिस्टल तथा 06 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जे पी गुप्ता, प्रधान आरक्षक मोहन सोनी, आरक्षक सरफराज खान, विकास यादव, देवेंद्र दुबे, धीरेंद्र तोमर, राजेश नारंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
