बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने एक युवक से 750 नग प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप जब्त किया है। पुलिस ने जिस स्विफ्ट डिजायर से प्रतिबंधित दवा पकड़ी है उसे भी जब्त कर लिया है। दवा की कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए जब्त किए है।

नारकोटिक्स सेल को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने सफेद रंग की कार के डिक्की मे मादक द्रव्य कोडिन कफ सिरप छिपाकर नया बस स्टैण्ड से रायपुर की ओर जाने वाला है। मुखबीर के सूचना पर थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने योजना बनाकर नया बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग की डिजायर कार को पकडा जिसमे एक व्यक्ति बैठा हुआ था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग. का रहने वाला बताया। उसके कब्जे मे रखे कुल 750 नग प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद किया गया। आरोपी से बारिकी से पूछताछ पर बताया कि नशे का सामान पार्सल मे मंगाकर आस-पास ब्रिकी करता है। आरोपी के कब्जे से 750 नग प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरफ एवं डिजायर कार जप्त कर एवं विधिवत् गिरफ्तार कर धारा सदर 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप.निरी.़ सागर पाठक थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप.निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उप.निरी. प्रसाद सिन्हा साइबर सेल, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत थाना सिरगिट्टी आरक्षक हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले, विवेक राय, देव भोषले एवं सुरेन्द्र पटेल की प्रमुख भूमिका रही।
नाम आरोपी- अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा।
जप्त सामग्री –
कुल 750 नग प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप, डिजायर कार सीजी11एवाय 5273
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
