बिलासपुर। कमीशनखोरी कर बिल्हा ब्लॉक को बदनाम करने वाले बिल्हा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी आर वर्मा की मुसीबतें कम होते नजर नही आ रही है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नोटिस जारी कर शासन के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। नोटिस में कहा गया है कि आवास मित्रों की राशि का ना तो वितरण ही किया गया है और ना ही आवास मित्रों की राशि का सही आकलन भेजा गया है।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नोटिस जारी कर बिल्हा जनपद सीईओ बीआर वर्मा व विकासखंड समन्वयक चेतना यादव से आवास मित्रों की राशि का हिसाब किताब मांगा है। नोटिस में बताया गया है कि ना तो आवास मित्रों का सहीं आंकड़ा पेश किया गया है और ना ही उपलब्ध राशि का सही वितरण किया गया है। यदि तीन दिन के भीतर जिला पंचायत में जनकारी प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो छत्तीसगढ़ कर्मचारी संहिता के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी देते चलें कि जनपद पंचायत बिल्हा सीईओ के खिलाफ सामान्य सभा की बैठक में अंकित गौरहा ने कमीशन खोरी का मुद्दा उठाया था। गौरहा ने आरोप लगाया था कि नियम विरूद्ध सचिवों का क्लस्टर गठन कर सरपंचो समेत निर्माण कार्य के लिए मैटरियल सप्लाई करने वालों से चार प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ के आदेश पर परियोजना अधिकारी रिमन सिंह की अगुवाई में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। टीम ने जांच शुरू कर दी है।
सरकार बनने के बाद जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के प्रयास से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मित्रों को पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने 55 लाख रूपए जिला पंचायत को जारी किए थे। राशि का आवंटन भी किया गया। लेकिन बिल्हा जनपद पंचायत ने गलत जानकारी दी और राशि का वितरण भी नहीं किया।
लगातार शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ को जानकारी मिली कि बिल्हा सीईओ ने राशि में कुछ गफलत किया है। जब छानबीन की गई तो पता चला है कि बिल्हा सीईओ ने आवास मित्रों के बीच अभी तक राशि का वितरण ही नहीं किया है। पूछे जाने पर राशि कम होना बताया गया। जबकि शासन से राशि मिलने से पहले जिला पंचायत ने आवास मित्रों की संख्या समेत राशि की जानकारी भेजने को कहा था।बावजूद इसके बिल्हा सीईओ ने ना तो आवास मित्रों की संख्या की जानकारी भेजा और ना ही राशि की जानकारी ही दिया। बल्कि भेजी गयी राशि को भी नहीं बांटा। मामले की शिकायत आवास मित्रों ने जिला पंचायत अधिकारी से लिखित में किया।
00 एक पक्षीय कार्रवाई
जिला पंचायत सीईओ हरीश एस ने बिल्हा सीईओ व विकासखंड समन्वयक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर आवास मित्रों के लिए जारी किए गए रूपयों समेत और संख्या नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर किया है। साथ ही नोटिस देकर स्प्ष्ट किया है कि तीन दिन के भीतर जवाब नहीं मिलने की सूरत में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
