
बिलासपुर। एनटीपीसी प्रबंधन ने ग्राम कर्रा के किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने का वादा किया है। शुक्रवार को एनटीपीसी द्वारा बुलाए गए पत्रकार सम्मेलन में डेमोक्रेसी डॉट इन ने किसानों के इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो सीईओ पद्मकुमार राजशेखरन ने आस्वस्थ किया कि किसानों के नुकसान की भरपाई प्रबंधन करेगी और किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि डेमोक्रेसी डॉट इन ने गुरुवार को एनटीपीसी की लापरवाही को प्रमुखता से उजागर किया था और बताया था कि प्रबंधन की लापरवाही से सैकड़ो एकड़ जमीन की फसल बर्बाद हो गई है। एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही के कारण कर्रा के 60 से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। यहां के किसान लगभग 2 सौ एकड़ कृषि भूमि में तिवरा, चना और गेहूं की फसल ले रहे थे। पिछले दिनों एनटीपीसी के डेम से रिसने वाले पानी को वापस डेम में डालने के लिए नाला बनाया और मिट्टी सिंचाई विभाग के हर में दाल दिया। जब नहर में पानी आया तो पानी किसानो के खेत मे घुस गया। यही नही 24 घंटे के अंदर कर्रा गांव के 2 सौ एकड़ खेत जिसमे चना, तिवरा और गेहूं की फसल खड़ी थी भर गया। पानी भरने के कारण पूरी फसल सड़ गई। जब गांव के लोग हंगामा किए तो एनटीपीसी प्रबंधन एक्सीवेटर भेजकर नहर की मिट्टी तो निकल दिया, लेकिन सिंचाई विभाग की नहर को तीन सौ मीटर तक खोदकर बर्बाद कर दिया। अब हर जैसी कोई चीज वहां पर दिखाई नही दे रही है। इस पूरे मामले को लेकर गांव के किसान पिछले दिनों एनटीपीसी प्रबंधन से मुलाकात की और मुआवजे की मांग किया। लेकिन प्रबंधन किसानों की एक न सुनी। आज इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य नूरी कौसिक ने सामान्य सभा की बैठक में उठाया लेकिन वहां भी इसे गम्भीरता से नही लिया गया। जबकि मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बंधी ने भी जिला पंचायत सदस्य नूरी कौसिक को सपोर्ट करते हुए मामला उठाया और किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए पहल करने की मांग की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
