महाशिवरात्रि पर महापौर यादव पहुचे धौराभाठा के भुलका महादेव मंदिर परिवार सहित की पूजा अर्चना

बिलासपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर सहित आस पास के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, सुबह से रूद्र अभिष्ोक होते रहें। महापौर रामशरण यादव भी सपरिवार बिल्हा क्ष्ोत्र के ग्राम धौराभाठा में स्थित भूलका महादेव मंदिर पहंुचे यहां उन्होंने परिवार के साथ बोलेनाथ का अभिष्ोक सहित पूजा अर्चना की। इनके साथ सांसद अरूण साव भी यहां परिवार के साथ पहुंच शिवजी की पूजा अर्चना की।

भूलका महादेव की मान्यता है कि यहां सालभर एक भुलका में पानी मौजूद रहता है जो कभी नहीं सूखता। यहां से आने के बाद चांटीडीह के शिव मंदिर पहंुचे यहां पूजा अर्चना की और मेले का निरीक्षण भी किया। साथ ही शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी पूजा करने पहंुचे। महापौर यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन भोले के भक्तों की संख्या शिव मंदिरों में अधिक बढ़ जाती है। महादेव के भक्तों को कोई दिक्कत ना हो और वह स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में भोलेनाथ के दर्शन कर सके इसके लिए नगर निगम पूरी तरह से सजग और तैयार है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देशित कि या गया। मंदिरों के आसपास साफ-सफाई,सैनिटाइजेशन और मार्ग-प्रकाश का विशेष ध्यान दे। इस अवसर पर महापौर के साथ लक्की यादव ,अभिषेक गुप्ता , प्रदीप मिश्रा , अमित दुबे, आशीष शुक्ला , राजकुमार तिवारी , बबलू सिग ठाकुर , बृजेन्द्र मिश्रा , अंकुश गुप्ता , शैलेन्द्र सिग , बोली सोनी , आमोद मिश्रा , गोलू श्रीवास्तव , आलोक खरे ,राजेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहें।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *